कलेक्टर ने कोटारी मोहगांव में किया बीज वितरण

कलेक्टर ने कोटारी मोहगांव में किया बीज वितरण

कलेक्टर ने कोटारी मोहगांव में किया बीज वितरण

तूमेगांव पंचायत में पीएम आवास एवं कृषि कार्यों का किया निरीक्षण

mandla-collector-distributed-seed-in-kotari-mohgaon Syed Javed Ali मण्डला - कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नैनपुर क्षेत्र के दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत बीजेगांव पंचायत के कोटारी मोहगांव में कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को बीज वितरण किया। उन्होंने उपस्थित किसानों से खरीफ के दौरान बोई जाने वाली फसल, बीज तथा खाद उपलब्धता के बारे में सवाल किए। ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में खाद की अनुपलब्धता की समस्या बताए जाने पर कलेक्टर ने डीडीए कृषि एवं एसडीएम नैनपुर को खाद उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र की महिलाओं एवं किसानों से बात की। उन्होंने महिलाओं से मनरेगा के अंतर्गत दिए जाने वाले रोजगार के बारे में जाना। श्रीमती सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि काम करने के इच्छुक मजदूरों के लिए मनरेगा एवं वृक्षारोपण से संबंधित कार्य शुरू कराएं। उन्होंने क्षेत्र में पानी की समस्या के निराकरण के लिए जनपद पंचायत सीईओ को जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोरोना संकट के दौरान बाहर से आए मजदूरों से भी बात की तथा संबंधित अधिकारियों को उन्हें हरसंभव रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तूमेगांव पंचायत के अंतर्गत निर्माणाधीन पीएम आवास के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित हितग्राहियों को जारी किश्त के बारे में पूछा। श्रीमती सिंह ने तूमेगांव क्षेत्र के अंतर्गत कृषि कार्यों का निरीक्षण करते हुए कपिलधारा योजना के अंतर्गत बनाए गए कुऐं तथा इससे लाभान्वित होने वाले हितग्राही से जरूरी चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, उपसंचालक कृषि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।