abdul rahman
सारनी। आमला सारनी विधान सभा क्षेत्र मे जनता के बीच कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की जन विरोधी नितीयो को जनता के बीच पंहुचाने मे सफल हुए है।

क्षेत्र की समस्या को लगातार हर स्तर पर उठाने से आगामी चुनाव मे कांग्रेस को फायदा मिलेगा। उपरोक्त उदगार कांग्रेस के युवा नेता एवं नपा के पुर्व अध्यक्ष मनोज मालवे ने व्यक्त किए है। उन्होने कहा कि आमला विधान सभा सीट पर कांग्रेस से टिकट मांगने वालो की लंबी सुचि है। अंतिम फैसला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ को करना है। दावेदारो की सुचि मेरा भी नाम है। मै कांग्रेस का सिपाही हुं। पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसे जीताने का भरपुर प्रयास किया जायेगा। क्षेत्र की जनता भाजपा के शासनकाल से त्रस्त हो गई है। जनता ने बदलाव करने का मन बना ली है। श्री मालवे ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव मे कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के सिपाही वार्ड स्तर तक पंहुच रहे है। मालवे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के बनने के बाद किसी प्रकार की गुटबाजी नही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा सभी को साथ लेकर चल रहे है। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नितीयो को जनता तक पंहुचा रहे है। वही दूसरी तरफ कांग्रेस से टिकट की दौड़ मे लगे आधा दर्जन से अधिक नेता दिल्ली एवं भोपाल मे डेरा डाले हुए है। इतना ही नही दावेदार एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाने मे कोई कसर नही छोड़ रहे है।