भाजपा लोकसभा संचालन समिति की बैठक संपन्न

भाजपा लोकसभा संचालन समिति की बैठक संपन्न

भाजपा लोकसभा संचालन समिति की बैठक संपन्न

23 फरवरी को लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ का होगा सम्मेलन

meeting-of-bjp-lok-sabha-steering-committee-concluded Syed Javed Ali मण्डला - भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में लोकसभा संचालन समिति की आवश्यक बैठक आयोजित हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव के पूर्व आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजन एवं 23 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ का वृहद् सम्मेलन आयोजित करने हेतु चर्चा की गई। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन ने कहाॅ कि, लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश व राष्ट्रीय संगठन द्वारा तय किये गये कार्यक्रमो के माध्यम से सभी दायित्ववान पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण मतदान केन्द्र तक सतत् संपर्क व संवाद कर चुनाव जीतने की रणनीति को बेहतर बनायें। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव सिंह भदौरिया ने संगठनात्मक कार्यक्रम के विषय पर चर्चा करते हुए कहाॅ कि, मण्डला संसदीय क्षेत्र में जिला स्तरीय विस्तारक कार्यशाला 19 फरवरी को एवं 28 फरवरी को मण्डला जिला मुख्यालय में युवा संसद एवं 02 मार्च को कमल संदेश मोटरसायकिल महारैली तथा 26 फरवरी को कमल ज्योति का कार्यक्रम वृहद् रूप से आयोजित किये जायेंगे। बैठक में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, लोकसभा सहप्रभारी कटनी महापौर शांशाक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर, डिण्डौरी जिलाध्यक्ष संजय साहू, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डिण्डौरी श्रीमति ज्योति प्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, लोकसभा संयोजक रोची राम गुरवानी, लोकसभा सहसंयोजक मुकेश बघेल, प्रफुल्ल मिश्रा, लोकसभा मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी विवेक अग्निहोत्री, सह प्रभारी प्रकाश मिश्रा उपस्थित थे।