आकांक्षा रावत स्टार भारत द्वारा प्रसारित शो ‘राधाकृष्ण‘ में राधा की माँ का किरदार निभा रही कीर्तिदा यानि आकांक्षा रावत जहाँ अपनी महिला फैन्स के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं, वहीं अब वह बताती हैं कि इंडस्ट्री में उपलब्धि हासिल करने के बाद वह अपने गांव गढ़वाल में जाकर ऑर्गेनिक फार्मिंग करना चाहती हैं।

आपको बता दें कि आकांक्षा मुंबई में अपने पापा के साथ रहती हैं और हाल ही में उनकी माँ की मौत कैंसर से हुई है। ऐसे में वह अपने पापा को अपना ब्रेव मेन मानती हैं, जिन्होंने खुदके साथ अपनी बेटी आकांक्षा को भी संभाला। आकांक्षा रावत बताती हैं कि मैं इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाना चाहती हूँ ऐसा करने के बाद मैं अपने गांव गढ़वाल दोबारा लौटना चाहती हूँ। जहाँ मैं ऑर्गेनिक फार्मिंग करुँगी।
आकांक्षा बताती हैं कि हमारा गांव गढ़वाल अब पूरी तरह खाली हो गया है। सभी लोग शहर की तरफ बढ़ गए हैं ऐसे में मैं वहां जाकर ऑर्गेनिक फार्मिंग करना चाहती हूँ, जिससे वहां बचे कुछ लोगों के लिए नौकरी का जरिया मिले। वैसे भी आजकल लोग प्योर खाना कहते हैं जो शहरों में नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यह तो तय है कि आकांशा के फैन्स उनकी इस सोच से बहुत खुश होंगे इसलिए महिलायें उन्हें अपना प्रेरणाश्रोत मानती हैं।
देखिए ‘राधाकृष्ण‘ शो सोमवार से शनिवार रात 9 बजे केवल स्टार भारत पर।