brijesh parmar
खाचरौद। महिला पटवारी के पति द्वारा कृषक को धमकाने, मोटर साईकिल छीनने का मामला सामने आया है। मामला ग्राम उमरना का है । ग्राम उमरना के कृषक रूपसिंह ने सीएम हेल्प लाईन में शिकायत दर्ज की थी। मामला था कि रूपसिंह का बटवारा 2015 में तहसीलदार खाचरौद ने किया था।
[caption id="attachment_6" align="alignnone" width="300"]

bhavtarini[/caption]
उस वक्त पटवारी द्वारा वेब जीआईएस साफ्टवेयर पर अमल कर दिया था। सितंबर में सोयाबीन भावांतर पंजीयन हेतु जब नकल निकाली तो शामिल खाते में सभी के नाम आ रहे थे। जब वह महिला पटवारी वंदना राजपूत के पास नामांतरण दर्ज नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंचा तो वंदना राजपूत ने वेबजीआईएस पर नामांतरण दर्ज करने हैतु पैसों की मांग कर डाली। रूपसिंह ने सीएमहेल्पलाई क्रमांक 7439611 से शिकायत दर्ज कर दी। इससे आहत वंदना राजपूत ने नामांतरण तो दर्ज नहीं किया बल्कि उसे शुक्रवार को तहसील खाचरौद में बुलाकर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। रूपसिंह ने शिकायत वापस लेने से इन्कार कर दिया। और वह मोटरसाईकिल पर बैठ गया। वंदना राजपूत के पति ने रूपसिंह को गालियां बकते हुए धमकाया और मोटरसाईकिल की चाबी छीन ली। घबराकर रूपसिंह खाचरौद थाने पहुंच गया। थोड़ी देर के बाद वंदना के पति ने मोटरसाईकिल लौटा दी। शिकायत कर्ता का मोबाईल नंबर 9165746470 है।