पूर्व पार्षद की मौत पर हंगामा, शव रखकर किया चक्काजाम

पूर्व पार्षद की मौत पर हंगामा, शव रखकर किया चक्काजाम
asish malviya अशोकनगर, मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में कांग्रेस के पूर्व पार्षद की मौत से हंगामा हो गया। हंगामा मृतक के परिजनों ने ही किया। परिजनों ने मृतक के शव को रोड पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जिससे यातायात प्रभावित हो गया और बेकाबू हंगामे को संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र का है। जहां एक कांग्रेसी पार्षद की मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने बड़ा हंगामा कर दिया। दरअसल, शनिवार को चंदेरी के ही रहने वाले छोटू यादव और पूर्व पार्षद प्रमोद सोनी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसमें छोटू यादव ने पूर्व पार्षद को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जिसके बाद पूर्व पार्षद प्रमोद सोनी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी, रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामा कर रहे परिजन प्रमोद की मौत के बाद पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहें है। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए कड़ी हंगामे को शांत कराया।