राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा का मनाया गया जन्म दिवस
जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन में मनाया गया जन्मदिन
Syed Javed Ali
मंडला - रोटरी 3261 के पूर्व प्रांतपाल पीड़ित मानव सेवा के लिए सदैव अग्रसर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का जन्म दिन रोटरी सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। साथ ही उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की। पीड़ित मानव सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे आकर लोगों की सेवा करने वाले पूर्व सलिसीटर जनरल विवेक कृष्ण तन्खा का जन्म दिवस रोटरी क्लब मण्डला के सदस्यों ने जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन के दिव्यांग छात्र - छात्राओं के साथ मिलकर केक काटकर मनाया। इस अवसर पर रोटरी सदस्यों ने सभी बच्चों एवं शाला परिवार का मिठाई, टाॅफी एवं स्नेक्स वितरित किए। स्कूल के सचिव संजय तिवारी ने बताया कि श्री तन्खा इस स्कूल के संस्थापक हैं हम उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते है। मंडला के अलावा जबलपुर, बिलासपुर एवं अन्य जिलों में भी दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल संचालित हो रहे हैं। उनके जन्म दिवस पर हम इस स्कूल के कार्यरत शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू किए हैं जिसकी शुरूआत भी श्री तन्खा के जन्मदिवस से की गई। क्लब अध्यक्ष डाॅ. रश्मि बाजपेयी ने स्कूल की एक छात्रा को सांस्कृतिक कार्यकम के लिए पोषक प्रदान की। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष डाॅ. रश्मि बाजपेयी, रोटेरियन संजय तिवारी, मुकेश जैन, लक्ष्मी पटेल, संतोषतिवारी, हेमंत पटेल, समाज सेविका शशि पटेल, शाला प्राचार्य प्रिया पमनानी सहित शाला परिवार उपस्थित रहा।