awdhesh dandotia
मुरैना/अम्बाह। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व अम्बाह विधानसभा नेता विजय कुमार छारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन से पूर्व शहर में होर्डिंग लगवाये है जिन पर लिखवाया है कि मुख्यमंत्री जवाब दो, जनता को हिसाब दो।

विधानसभा क्षेत्र अम्बाह में कांग्रेस के लिये सक्रियता से कार्य करने वाले कांग्रेस नेता विजय कुमार छारी ने शहर भर में सीएम के आगमन से पूर्व शहर के प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग लगवाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वे जनता के सवालों का जवाब दे और क्षेत्र की जनता को हिसाब दें। उन्होंने होर्डिंग के माध्यम से मांग की है कि जनता से बसूले पैसे का हिसाब दें, विज्ञापनों के खर्च का हिसाब दें तथा इस बात का जवाब दें कि बीहड़ के पट्टे किसानों को क्यों नही दिये गये एवं 18 पंचायतें तहसील पोरसा से दूर क्यो? इसके साथ ही 12 पंचायतें तहसील अम्बाह से दूर क्यों हैं। कांग्रेस नेता विजय कुमारी छारी ने जवाब व हिसाब में ग्राम होलपुरा, रामगढ़, सुखध्यान का पुरा, गोधूपुरा, इन्द्रजीत का पुरा में सड़क क्यों नही है तथा रूअर, पीपरीपूठ एवं ककरारी में अभी तक लाइट क्यों नही लगाई गयी। क्या इन गांवों के निवासी आपके प्रदेश में शामिल नही है।