कान्हा टाईगर रिजर्व में गाइड को दिया गया प्रशिक्षण
नए पर्यटन वर्ष में पर्यटकों को करायेगे रोमांचक अनुभव
Syed Javed Ali
मंडला - कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में प्रकृति प्रेमी पर्यटकों को आगामी पर्यटन वर्ष में नये रोमांच का अनुभव कराने के उद्देश्य से खटिया स्थित ईको सेन्टर मे गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें कान्हा के तीनों प्रवेश द्वार के लगभग 150 प्रकृति गाईडों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रकार का प्रशिक्षण प्रति वर्ष आयोजित कर गाइडों के कौशल का विकास किया जाता है। प्रशिक्षण ताज सफारी में प्रकृतिविद् के रुप में कार्य कर चुकी सुश्री रतना सिंह, प्रणद पाटील सिघींनावा फाऊण्डेशन एवं अनिरुद्ध धामोरीकर डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. द्वारा दिया गया।
शिविर में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधता, वनस्पतियों एवं घासों की पहचान एवं महत्व, कीट पतंगों, सरीसर्पो, पक्षियों एवं स्तनपायी से संबंधित प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र संचालक एल.कृष्णमूर्ति द्वारा गाइडों को कान्हा टाइगर रिजर्व में की जा रही प्रबंधन एवं सुरक्षा तकनीकों की जानकारी देते हुए बताया कि गाईड पर्यटकों तक किसी भी प्रबंधन की गतिविधियों को पहुँचाने का माध्यम है। क्यूकि गाईड पर्यटकों के सीधे सम्पर्क में होते है। इसलिये गाईड कान्हा के लिये प्रवक्ता का कार्य करते है गाईड प्रशिक्षण के दौरान अनुसंधान अधिकारी डॉ. राकेश शुक्ला, सहायक संचालक एस.के.खरे, एस.के सिन्हा, सुधीर कुमार मिश्रा एवं परिक्षेत्र अधिकारी जितेन्द्र अवासे आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण उपरांत क्षेत्र संचालक एल.कृष्णमूर्ति द्वारा फीड बैक प्राप्त कर प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।