पुलवामा के शहीदों को जिला पंचायत में दी गई श्रद्धांजलि
शिक्षक कांग्रेस ने राहत कोष के लिए एकत्र की 11 हजार की राशि
Syed Sikandar Ali
मंडला - जिला पंचायत सभागार, मंडला में जिला शिक्षा स्थायी समिति की बैठक संपन्न। बैठक के दौरान जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर मौन धारण किया गया। उपाध्यक्ष, जिला पंचायत व अध्यक्ष, जिला शिक्षा स्थायी समिति, मंडला पं• शैलेश मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला शिक्षा स्थायी समिति की बैठक में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि के पूर्व जिला शिक्षा स्थायी समिति की बैठक में गणवेश, साइकिल व छात्रवृत्ति वितरण 28 फरवरी तक करने का निर्देश दिया गया । बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं तथा बारहवीं की अतिरिक्त कक्षाएं लगाने का निर्देश दिया गया।अर्धवार्षिक परीक्षा में खराब परफारमेंस वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया।परीक्षा के बाद लगने वाली ब्रिज कोर्स कक्षाएं के संबंध में समीक्षा की गई तथा उचित निर्देश दिया गया। शाला में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा की गुणवत्ता युक्त भोजन देने का निर्देश दिया गया। आगामी बोर्ड परीक्षा में कक्षा परिणाम बढ़ाने तथा नकल प्रकरण रोकने हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक समाप्ति के पूर्व शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी जी, जिला पंचायत सदस्य अनुसुइया मरावी, सुदेश परते ,सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग, डीईओ, डीपीसी, बीईओ, बीआरसी आदि उपस्थित थे।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने व शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए शिक्षक कांग्रेस जिला शाखा मंडला की अपील पर मंडला के बैगा बैगी चौक, बंजर क्लब के सामने बरसते पानी मे शिक्षक एकत्रित हुए। यहाँ शोक सभा आयोजित कर श्रधांजलि अर्पित की गई। सभा को राजकुमार सिंगौर, अखिलेश चंद्रोल,विवेक शुक्ला,शैल दुबे,शैलेश जायसवाल,प्रियदर्शन पटैल द्वारा संबोधित किया गया। कायरतापूर्ण हमले की घोर निंदा करते हुए रोष प्रकट किया गया। इस गमनीन माहौल में सैनिकों के परिवार हेतु राहत कोष के लिए रु 11 हजार की राशि एकत्रित की गई। शोक सभा मे अलग अलग स्थानों से आये शिक्षक राजकुमार सिंगौर, अखिलेश चंद्रोल, शैल कुमार दुबे, प्रभात ज्योतिषी, प्रियदर्शन पटेल, रेवाशंकर पांडे, अनिल मरकाम, विवेक शुक्ला, शैलेश जायसवाल, राजेश्वर पटेल, मदन झारिया, पचलूसिंह भारतीया, प्रतापसिंह पन्द्रों, डी सी वंशकार, के के धूमकेती, उमेश झारिया, राजकुमार पटेल आदि उपस्थित थे।