brijesh parmar
उज्जैन । महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन पुरी तरह शिवमय हो गई।मन्दिर में हजारों लोगों ने कतार में लगकर भगवान महाकाल के दर्शन किये हैं। भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का रात 2 बजे गृर्भगृह खुलने और भस्म आरती के पश्चात आम दर्शनार्थियों के लिये दर्शन व्यवस्था अनवरत है।इस वर्ष मंदिर में दर्शन की व्यवस्था की सराहना की जा रही है।महाशिवरात्रि पर मंदिर लगातार 44 घंटे खुला रहेगा।

सोमवार देर रात मंदिर के पट खुलने के बाद विधि विधान के साथ भगवान को रात 2 बजे उठाया गया । पं. महेश पुजारी ने भगवान के गृर्भ गृह के चांदी द्वार पर दस्तक दी।इसके बाद हरिओम का जल अर्पण किया गया। भस्मार्ती में श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के श्री महंत प्रकाशपुरी महाराज ने भगवान को भस्म अर्पित की। भस्मार्ती में हजारों श्रद्धालुओं के साथ प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने भी भगवन के दर्शन किए ।भगवान के दर्शन के लिए कतार में लगने वाले श्रद्धालुओं को हर 15 मीटर की दूरी पर पेयजल की व्यवस्था मंदिर समिति ने की थी।इसके लिए मिनरल वाटर उपलब्ध करवाया जा रहा था।महाशिवरात्रि की व्यवस्था के लिए मंदिर समिति के 500 से अधिक कर्मचारी लगाए गए थे। जिला प्रशासन के 300 अधिकारी कर्मचारियों के साथ करीब 600 से अधिक पुलिस कर्मचारी ओर अधिकारी व्यवस्था में लगे हुए हैं। बुजुर्ग, दिव्यांग,असमर्थ श्रद्धालुओं को मंदिर समिति के कर्मचारी सहयोग कर दर्शन करवा रहे हैं।
औसत 45 मिनिट लगे दर्शनों में
सामान्य श्रद्धालुओं को भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शनों में औसत 45 मिनिट का समय लग रहा था।श्रद्धालुओं की घटती –बढती संख्या को देखते हुए बेरिकेट्स की दुरी को अधिकारियों के निर्देश अनुसार घटाया बढाया जा रहा था। श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन के लिए औसत 1.5 किलोमीटर बेरिकेट्स में पैदल होकर भगवान के दर्शन के लिए जाना पड़ा।
दोपहर में शासकीय पूजा
परंपरा अनुसार महाशिवरात्रि पर शासकीय पूजन पूजन दोपहर 12 बजे किया गया। गर्भगृह में संभागायुक्त अजीत कुमार, आईजीपी राकेश गुप्ता, कलेक्टर शशांक मिश्र, पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने इस पूजन में भाग लेकर लिया। पूजन विधि-विधान से शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा ने करवाया।
तडके होने वाली भस्म आरती आज दोपहर में
मंगलवार को महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान महाकाल सवा मन का पुष्प मुकुट धारण कर भक्तों को दिव्यरूप में दर्शन देंगे। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन 5 मार्च को दोपहर में भस्म आरती होगी। भस्म आरती के बाद ब्राह्मणों को पारणा भोजन कराया जायेगा और इसी के साथ महाशिवरात्रि पर्व का समापन होगा।
-44 घंटे को देखते हुए 7 शिफ्टों में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को लगाया गया है।करीब 600 का पुलिस बल लगा है।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 12 चेकिंग पाईंट बनाए गए हैं। जिन पर अत्याधुनिक यंत्रों(डीएफएमडी/एफएमडी/मेटल डिटेक्टर) से जांच की जा रही है ।संदिग्धों पर नजर के लिए सीसीटीवी केमरे पूरे क्षेत्र में लगे हैं।
सचिन अतुलकर ,एसपी ,उज्जैन

सामान्य श्रद्धालुओं को औसत अधिकतम 45 मिनिट में भगवान के दर्शन का हमारा लक्ष्य सफल रहा।पूरे भक्तिभाव में श्रद्धालू भगवान के दर्शन कर रहे हैं। अपरांन्ह तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। दर्शन का क्रम अनवरत हैं।
-शशांक मिश्र,कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन