अपनी पत्नी के साथ करिश्मा तन्ना, पर्ल वी पुरी से मिलने पहुंचे करणवीर बोहरा
पॉप्युलर टीवी सीरियल Naagin के पहले सीजन में दिखे ऐक्टर करणवीर बोहरा हाल ही में नागिन 3 के ऐक्टर्स से मिले। करणवीर करिश्मा तन्ना और पर्ल पुरी के साथ काफी अच्छा समय बिताया। करिश्मा औऱ पर्ल नागीन के तीसरे सीजन में रूही और माहिर का किरदार निभा रहे हैं। करणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह Naagin 3 ऐक्टर्स करिश्मा तन्ना, पर्ल वी पुरी और अपनी पत्नी तीजे सिद्धु के साथ चिल करते हुए नजर आ रहे हैं।
करणवीर ने कैप्शन में लिखा है, ‘जब आपकी सुबह बड़ी हो और तीजे सिद्धु, करिश्मा तन्ना, पर्ल वी पुरी के साथ वाइव दोस्ताना हो।’ करणवीर के साथ, उनकी पत्नी तीजे सिद्धू को भी करिश्मा और पर्ल के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते देखा गया। फोटो के लिए सभी ऐक्टर्स मुस्कुरा कर पोज देते हुए देखा जा सकता है।
करिश्मा तन्ना की हाल ही में नागीन 3 सीरियल में रूही के रूप एंट्री हुई है, जिसने बेला (सुरभि ज्योति) और माहीर (पर्ल वी पुरी) के जीवन में हलचल मचा दी है। करिश्मा की नेगेटिव किरदार के रूप में शो में हुई वापसी से नागिन 3 में बहुत सारे ट्विस्ट और मोड़ आए हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 