सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

मुंबई
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेरा को पुलिस ने प्रयागराज (इलाहाबाद) से शनिवार रात 2 बजे करेली से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी सलमान के पी.ए ने दी थी और उसने इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। जानकारी के लिए बता दें कि ये शेरा सलमान का बॉडीगार्ड नहीं बल्कि मुंबई में रह रहा एक स्ट्रगलर है। मुंबई क्राइम ब्रांच और बांद्रा थाने की टीम आरोपी को मुंबई ले गई है। फिलहाल इस शख्स से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शेरा मुंबई में परिवार के साथ रहता है। उसकी फिल्मों में काम करने की इच्छा थी। इसलिए उसने सलमान से काम मांगा। वहीं कई बार उसने सलमान से मिलने की भी कोशिश की, लेकिन सुरक्षा की वजह से वह मिल नहीं पाया।नाराज शेरा ने मोबाइल पर सलमान खान को मारने की धमकी दी।