अभिजीत गुप्ता को कान अंतरराष्ट्रीय ओपन का खिताब

अभिजीत गुप्ता को कान अंतरराष्ट्रीय ओपन का खिताब

कान
भारतीय ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने नौवें और अंतिम दौर में इटली की पियर लुइगी बासो के साथ आसान ड्रा खेलकर सोमवार को यहां कान अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओपन का खिताब जीता। अभिजीत पिछली बार संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने इससे बेहतर प्रदर्शन किया और 7.5 अंक बनाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों बेलारूस के निकिता मायोरोव, पोलैंड के नासुता ग्रेगोर्ज और उक्रेन के यूरी सोलोडोवनिचेको पर पूरे एक अंक की बढ़त बनायी। अभिजीत इस साल के शुरू में दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे थे।