अमावस बॉक्स ऑफ‍िस: पहले द‍िन इतना कमा सकती है नरग‍िस फाकरी की हॉरर फिल्म

अमावस बॉक्स ऑफ‍िस: पहले द‍िन इतना कमा सकती है नरग‍िस फाकरी की हॉरर फिल्म

 
नई दिल्ली   
     
 नरग‍िस फाकरी और सच‍िन जोशी स्टारर फिल्म अमावस र‍िलीज गई है. इसकी स्टोरी लाइन हॉरर ड्रामा है. नरग‍िस फाकरी बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. लेकिन लंबे ब्रेक के बाद नरगिस की वापसी इन दिनों चर्चा में है. फिल्म को लेकर ज्यादा बज नहीं बना है. लेकिन कोई बड़ी र‍िलीज साथ में नहीं होने की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफ‍िस पर कमाई अच्छी कर सकती है.

स‍ुपरस‍िनेमा की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, अमावस पहले द‍िन 75 लाख से एक करोड़ की कमाई कर सकती है. फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है. फिल्म की कहानी से ज्यादा फिल्म के डायरेक्टर भूषण को फिल्म की स्टार कास्ट से उम्मीदें हैं. बीते द‍िनों एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था नगरग‍िस फाकरी और सचिन जोशी की कास्ट‍िंग और हॉरर फैंस को पसंद आएगा.