आइजोल एफसी ने नेरोका एफसी को ड्रा पर रोका
इंफाल
आइजोल एफसी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को यहां नेरोका एफसी को गोलरहित ड्रा पर रोककर खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका दिया। उतार चढ़ाव से भरे इस मैच में नेरोका के ब्राजीलियाई डिफेंडर एडवार्डो फरेरा को मैच के 48वें मिनट में रेड कार्ड दिखा दिया गया जिससे बाद टीम को 10 खिलाड़यिों के साथ खेलना पड़ा। मोहन बागान और चर्चिल ब्रदर्स से लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए नेरोका को इस मैच में जीत की जरूरत थी लेकिन वे मौकों का फायदा उठाने में असफल रहे। नेरोका की टीम 14 मैचों में 22 अंक के साथ पांचवें स्थान पर जबकि आइजोल के इतने ही मैच में 11 अंक है और वह नौवें स्थान पर है।
bhavtarini.com@gmail.com 
