आज इंदौर आएंगे सैयदना साहब
इंदौर, उज्जैन
बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब मोहर्रम का आगाज उज्जैन से करेंगे। आकामौला गुरुवार सुबह 7 बजे अवंतिका एक्सप्रेस से उज्जैन आएंगे। करीब दो घंटे रुकने के बाद सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर से उज्जैन बिछाई एचडी लाइन - आकामौला मोहर्रम के दौरान इंदौर में रहेंगे तथा प्रवचन देंगे। प्रवचन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। बेहतर प्रसारण के लिए इंदौर से उज्जैन तक एचडी लाइन बिछाई गई है।
तीर्थ है उज्जैन, यहां है 3 धर्मगुरुओं की है दरगाह अवंतिका नगरी दाऊदी बोहरा समाज के लिए भी तीर्थस्थल है। दरअसल, समाज के 39वें धर्मगुरु सैयदना इब्राहिम वजीहुद्दीन साहब, 40वें धर्मगुरु सैयदना हैबतुल्लाहिल मोअय्यद फिद्दीन साहब और 47वें धर्मगुरु दाई सैयदना अब्दुल कादर नजमुद्दीन साहब की दरगाह है। सभी दरगाह कमरी मार्ग स्थित मजारए-नजमी में है। मौजूदा सैयदना साहब का उज्जैन से पांच पीढ़ी पुराना नाता है। सजेंगी 2700 थालियां, 20 मिनट में 21600 लोग खाएंगे।
bhavtarini.com@gmail.com

