आरटीओ कार्यालय में वाहन-4 सॉफ्टवेयर का किया जायेगा अपग्रेडेशन कार्य होेंगे हफ्तेभर प्रभावित

कोण्डागांव
कार्यालय जिला परिवहन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार कोण्डागांव जिले में वाहनों के पंजीयन, नामांतरण, फिटनेस, पता परिवर्तन एवं वाहन सॉफ्टवेयर से संबंधित समस्त कार्यो का सम्पादन वर्तमान में वाहन 2.0 सॉफ्टवेयर में किया जा रहा है। नये सॉफ्टवेयर वाहन-4 का राज्य स्तर पर अप्रग्रेडेशन किया जा रहा है। जिसके तहत जिला कोण्डागांव में दिनांक 16 सितम्बर से 21 सितम्बर 2018 तक वाहनों से संबंधित सभी अन्य कार्य प्रभावित रहेंगे। समस्त वाहन डीलरों को वाहन-4 सॉफ्टवेयर में कार्य करने हेतु दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे वाहन 2.0 सॉफ्टवेयर के सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण हेतु वाहन से संबंधित आवेदन दिनांक 15 सितम्बर 2018 तक अनिवार्य रुप से कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।

गौरतलब है कि वाहन-4 सॉफ्टवेयर के तहत पंजीयन, नामांतरण, फिटनेस, पता परिवर्तन इत्यादि समस्त कार्य होंगे, वाहन खरीदने के समय ही डीलर वाहन स्वामी के संबंध में समस्त विवरण वाहन-4 में दर्ज करेगा, जो ऑनलाईन संबंधित परिवहन कार्यालय को आयेगी। इसके अलावा फीस जमा करने के साथ ही वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डीलर को मिल जायेगा और इसकी सूचना वाहन मालिक को मोबाईल पर उपलब्ध होगा। इस प्रकार वाहन-4 सिस्टम एक सरल एवं तीव्र सॉफ्टवेयर है जिसका लाभ आम जनता एवं डीलरो को होगा। कार्य प्रभावित होने की दशा में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा इस संबंध में सर्व साधारण को सूचित किया गया है कि वे वाहन से संबंधित समस्त लंबित कार्य दिनांक 15 सितम्बर 2018 तक कार्यालय में उपस्थित होकर करा लेवे।