इस टीवी शो से जुडऩे जा रही हैं गरिमा जैन, निभाएंगी यह भूमिका

इस टीवी शो से जुडऩे जा रही हैं गरिमा जैन, निभाएंगी यह भूमिका

मुंबई
अभिनेत्री गरिमा जैन टीवी शो ‘विक्रम बेताल की रहस्य गाथा’ में शामिल होने जा रही हैं। वे ‘लोपामुद्रा’ की मिथकीय भूमिका निभाएंगी।

गरिमा ने कहा, ‘‘मैं ऋषि अगस्ता द्वारा सृजित सबसे सुडौल, सुंदर और मोहक लोपमुद्रा की भूमिका निभा रही हूं। दुनिया के सभी तत्वों को मिलाकर एक उत्कृष्ट कृति बनाई गई है, जिसे लोपमुद्रा कहा जाता है और मैं वह चरित्र निभा रही हूं।’’

इस शो का निर्माण अलिंद श्रीवास्तव और निसार परवेज कर रहे हैं, जिसमें हर हफ्ते अलग कहानियां प्रस्तुत की जाती है। 

मुख्य कहानी अच्छे और बुरे के बीच लड़ाई की कहानी है, जो बुद्धिमान राजा विक्रमादित्य और ज्ञानी भूत बेताल के बीच है, जिसे बुरे भद्रकाल द्वारा चुनौती दी गई है।