एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं गौहर खान

एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं गौहर खान

टीवी ऐक्‍ट्रेस गौहर खान रिऐलिटी शोज और फिल्‍मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वे अक्‍सर यहां अपनी तस्‍वीरें, वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब वह एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं।

दरअसल, गौहर ने हाल ही में एक ट्वीट किया लेकिन यूजर्स ने उन्‍हें ही ट्रोल कर दिया। उन्‍होंने लिखा, 'चाइना, मैं आपसे बात नहीं कर रही हूं!!! कट्टी।' इसके आगे उन्‍होंने दिल टूटने वाला इमोजी बनाया।


लोगों ने किए कॉमेंट
जैसे ही ऐक्‍ट्रेस ने यह ट्वीट किया, लोग इस पर एक से बढ़कर एक कॉमेंट करने लगे। किसी ने पूछा कि तबलीगी जमात के बारे में क्‍या कहेंगी? कट्टी? वहीं, किसी ने मजे लेते हुए कहा कि चाइना तो मर जाएगा अगर आपने बात नहीं की तो। कई यूजर्स ने तो मजेदार मीम्‍स भी शेयर किए।