एलआईसी में असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव बनने का शानदार मौका?

LIC AAO Recruitment 2018: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 700 पदों पर भर्ती की खबर को फेक बताया है. एलआईसी ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की पुष्टि की है. एलआईसी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया, 'कई न्यूजपेपर्स में एलआईसी में असिस्टेंट की रिक्रूटमेंट के गलत विज्ञापन दिए गए. इन विज्ञापनों में कैंडिडेट्स को “Director of Call Centre” के अकाउंट में पैसे भेजने को कहा गया.'

बता दें न्यूजपेपर के विज्ञापन का हवाला देकर कई ऑनलाइन जॉब पोर्टल्स पर असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 700 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन पब्लिश किया गया था. जबकि एलआईसी ने ट्वीट कर इस खबर को फेक बताया है. एलआईसी ने इसके साथ ही साफ किया है कि जब भी उसकी तरफ से कोई वैकेंसी निकाली जाएगी, तो उसकी जानकारी licindia.in पर मिल जाएगी. इसके लिए आपको 'करियर' सेक्शन में जाना होगा.

साथ ही निगम ने हिदायत दी है कि एलआईसी में भर्ती को लेकर आ रही इन समाचारों की पुष्ट‍ि करने के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं और वहां यह जरूर चेक करें कि ऐसी कोई वैकेंसी है भी या नहीं. बता दें कई वेबसाइट्स द्वारा सर्कुलेट किए गए रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होने वाली थी और इसकी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 अगस्त बताई गई थी.