कमीडियन भारती सिंह ने विडियो से लगाया फिर हंसी का तड़का

कमीडियन भारती सिंह ने विडियो से लगाया फिर हंसी का तड़का

कमीडियन भारती सिंह के फनी अंदाज का हर कोई दीवाना है। हालांकि वह भी अपने फैन्‍स को पूरा ख्‍याल रखती हैं तभी तो अक्‍सर ही वह उन्‍हें हंसाने के नए-नए तरीके अपनाती रहती हैं। फैन्‍स भी उनकी इस अदा के दीवाने हैं। इसी कड़ी में हाल ही में भारती ने एक विडियो पोस्‍ट किया है। वह इसमे काफी फनी नजर आ रही हैं।

हाल ही में पोस्‍ट किए गए भारती के इस विडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। फैन्‍स ने उनकी इस पोस्‍ट पर प्‍यारे-प्‍यारे कॉमेंट्स भी किए हैं।

बता दें कि भारती अक्‍सर ही ऐसे फनी विडियोज पोस्‍ट करके फैन्‍स का दिल जीत लेती हैं।