कांग्रेस ने पूछा-हर भाजपाई अपराधी नहीं, पर हर अपराध में भाजपा क्यों ..
भोपाल
मध्य प्रदेश के चित्रकुट से जुड़वां बच्चों के अपहरण-हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है. एमपी कांग्रेस ने पूछा है कि हर भाजपाई अपराधी नहीं पर हर अपराध में भाजपा क्यों? कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हत्याकांड के मास्टरमाइंड से बीजेपी-आरएसएस और बजरंग दल का कनेक्शन है. ट्वीट में कहा गया है कि पुलिस द्वारा जप्त वाहनों में भी बीजेपी और बजरंग दल का झंडा लगा हुआ था. साथ ही आरोपी ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर बीजेपी नेताओं के साथ फोटो लगाई है.
बता दें कि 12 फरवरी को सतना में एक स्कूल बस से इन दो बच्चों का अपहरण किया गया था. बच्चों का नाम देवांश और प्रियांश है. सूत्रों के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं ने बच्चों के पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, जिसके बाद पिता ने उन्हें 20 लाख रुपये दे भी दिया था, लेकिन शनिवार रात बच्चों के शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बबेरू इलाके के पास यमुना नदी में मिले.
चित्रकूट अपहरण कांड के मास्टरमाइंड पद्मेश शुक्ला से है बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल का कनेक्शन..!
— MP Congress (@INCMP) February 24, 2019
—पुलिस द्वारा जब्त वाहनों में भाजपा और बजरंग दल का झंडा, फेसबुक में भाजपा नेताओं के साथ फोटो आई सामने।
हर भाजपाई अपराधी नही,
पर हर अपराध में भाजपा क्यों है..? https://t.co/rzo6r6it8W
सतना के चित्रकूट से किडनैप बच्चों की हत्या के मामले में एमपी पुलिस की नाकामी सामने आई है. सीएम कमलनाथ ने शनिवार को ही पूरे मामले में नाराजगी जताई थी, बावजूद इसके पुलिस महकमे की रणनीति फेल रही. अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम लेने के बाद भी दोनों मासूमों की हत्या कर दी.
bhavtarini.com@gmail.com 
