कार्तिक गिर जाता है, चीख उठती है नायरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के 19 जुलाई के एपिसोड में आपने देखा कि कार्तिक दादी को बताता है कि वह उनकी खुशी के लिए शादी कर रहा है। वह दादी को कह रहा है कि वह अपना ख्याल रखे। दादी कार्तिक को समझाती हैं शादी के बाद भी पति-पत्नी के बीच प्यार होता है। उसकी भी वेदिका से शादी होगी बच्चे होंगे तो उसकी जिंदगी में भी प्यार लौट आएगा।
दूसरी ओर, दादी की सहमति से सावन का फंक्शन रख जाता है। पूरे परिवार को उम्मीद है कि सावन के फंक्शन में कार्तिक और वेदिका पास आएं।
वहीं गोवा में नायरा कायरव के लिए सावन मिलन का आयोजन करती है। एक ओर नायरा गोवा में फंक्शन में डांस करती है, दूसरी ओर वेदिका और घर के अन्य औरतें भी सावन सेलिब्रेट कर रही हैं और नाच-गाना कर रही हैं।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गोवा में सावन का डांस देखने झूले पर बैठा कायरव अचानक चक्कर खाकर गिर जाता है। नायरा यह सब देख चीख उठती है। दूसरी तरफ वेदिका जिस झूले में झूल रही है वहां ऊपर से कुछ गिरने वाला होता है उसे देखकर कार्तिक उसे बचाने दौड़ता है।
bhavtarini.com@gmail.com 