कोमोलिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोमोलिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

'कसौटी जिंदगी की'  के पिछले एपिसोड में गलत लड़की से शादी कराने के लिए मोहिनी अनुराग से माफी मांगती है। प्रेरणा कोमोलिका को बसु बाड़ी में झांकती हुई देखती है, जिसके बाद सभी उसे चला जाने के लिए कहते हैं। प्रेरणा कोमोलिका का हाथ पकड़कर घर से बाहर निकाल देती है। थोड़ी देर बाद कोमोलिका के पिता और रोनित पुलिस के साथ बासु बाड़ी में पहुंचते हैं।

कोमोलिका कहती है कि परिवार के सभी लोगों ने उसे परेशान किया है और उसके साथ मारपीट की है। कोमोलिका प्रेरणा पर विक्रांत को मारने का आरोप लगाती है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कहती है। इसके बाद चौबे पुलिस वालों से बासु परिवार को गिरफ्तार करने के लिए कहता है। इसके बाद अनुराग कोमोलिका और उसके पिता की सच्चाई सबके सामने लाने की धमकी देता है।

अगले एपिसोड के प्रोमो में प्रेरणा चौबे को कोमोलिका की सच्चाई बताती है कि उसने मोलॉय और विक्रांत का ऐक्सिडेंट करवाया है। इसके बाद चौबे कोमोलिका का गिरफ्तार करवा देता है। पुलिस कोमोलिका को अपने साथ ले जाती है और उसे लॉकअप में बंद कर दिया जाता है। अनुराग और प्रेरणा थाने में पहुंचते हैं, जहां कोमोलिका उनपर खाना भेज देती है। क्या कोमोलिका बदला लेने के लिए वापस आएगी?