कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में 55 लाख दान देने के बाद वरुण धवन ने किया एक और बड़ी घोषणा, जानकर खुश हो जाएंगे आप
नई दिल्ली
कोरोना वायरस महामारी की कठिन परिस्थिति में कई मशहूर हस्तियों मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रही हैं। सभी अपने-अपने स्तर पर आमजन की मदद कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में कोई पैसों का योगदान दे रहा तो कोई खाना बांटने के लिए आगे आ रहा है। साथ ही कईयों ने अपने होटल, ऑफिस को डॉक्टरों, नर्सों और बाकी लोगों के लिए क्वारंटीन सेंटर्स में तब्दील कर दिया है। अब लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का भी नाम शामिल हो गया है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में 55 लाख रुपये का योगदान देने के बाद वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि वह जॉबलेस और घर से दूर रहे लोगों के साथ कोरोना वायरस से लड़ रहे उन सभी डाक्टर्स, नर्स और सभी मेडिकल स्टॉफ को भोजन मुहैया कराएंगे।
वरुण धवन ने एक ऑफिशियल लेटर के जरिए घोषणा करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान घर में रहते हुए हर एक दिन गुजरने के साथ मेरे मन में उनके लिए सहानुभूति होती है जो इस संकट के समय अपने घर से दूर हैं और जिनके पास कोई जॉब नहीं है.. ऐसे लोगों के लिए मैं फ्री भोजन उपलब्ध कराने का निश्चय करता हूं।
वरुण धवन ने आगे कहा है कि वे सभी लोग प्रशंसा के लायक हैं जो अपने जीवन को संकट में डालकर कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ रहे हैं मैं डाक्टर्स सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ को भोजन उपलब्ध कराने की निश्चय करता हूं। यह भले ही एक छोटा कदम है लेकिन इस संकट की घड़ी में यह सब कदम भी गिने जाएंगे। मैं इस संकट की घड़ी में वह सब करूंगा जो मुझसे संभव हो सकेगा। वरुण धवन के अनुसार, वह यह नेक काम ताज पब्लिक सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से करेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 