क्या जीत की लय जारी रखेगा दिल्ली कैपिटल्स, किसका पलड़ा है भारी? 

क्या जीत की लय जारी रखेगा दिल्ली कैपिटल्स, किसका पलड़ा है भारी? 

मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का सातवां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। राजस्थान की नजर पहली जीत दर्ज करने पर होगी। राजस्थान को अभियान की शुरुआत पंजाब किंग्स से 4 रन से हार के साथ करनी पड़ी थी। 222 रनों का पीछा करते हुए, उन्होंने संजू सैमसन की 119 रन की पारी की बदौलत बल्ले से अच्छी टक्कर दी लेकिन फिनिशिंग लाइन को पार नहीं कर सके। राजस्थान रॉयल्स बेन स्टोक्स की चोट के बाद अपने मध्य क्रम में कम से कम एक बदलाव करने के लिए तैयार हैं। स्टोक्स की अनुपस्थिति में डेविड मिलर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। इसलिए राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2021 में अपना खाता खोलना चाहती है। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी आइए जानें- हरभजन सिंह बोले- कुलदीप की गेंदबाजी में कोई कमी नहीं है, वो वापसी करेगा ओपनिंग जोड़ी बेन स्टोक्स के बाहर होने के कारण अब जोस बटलर ऑर्डर के शीर्ष पर लौटने के लिए तैयार दिख रहे हैं। स्टोक्स के चोटिल होने से पहले भी, ओपनर के रूप में बटलर को भेजने की मांग की जा रही थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। बटलर ने बल्ले से शुरुआत की, क्योंकि उन्होंने 13 गेंदों में 25 रन बनाए, लेकिन वह इसे लंबा नहीं सके। मनन वोहरा पिछले मैच में खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने 8 गेंदों में 12 रन बनाए थे, जिसमें 1 छक्का व 1 चाैका रहा था। ऐसे में एक बार फिर वोहरा को माैका मिलने की पूरी संभावना है। 

मध्य क्रम: संजू सैमसन, डेविड मिलर, रियान पराग रॉयल्स स्टोक्स की चोट के बाद अपने मध्य क्रम में कम से कम एक बदलाव करने के लिए तैयार हैं। स्टोक्स की अनुपस्थिति में बटलर के ओपनर आने पर डेविड मिलर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। लियाम लिविंगस्टोन एक अन्य विकल्प है, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज के रूप में मिलर का अनुभव उन्हें खेलने के लिए पसंदीदा बनाता है। मध्यक्रम के अन्य दो बल्लेबाज कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग होंगे। सैमसन ने अपनी कप्तानी की शुरुआत रॉयल्स के साथ पंजाब के खिलाफ शानदार शतक के साथ की और आगामी खेल में अपनी टीम को जीत की राह पर लाना चाह रहे हैं। पराग पिछले मैच में भी अच्छे दिखे थे, जिन्होंने 11 गेंदों पर 25 रन बनाए थे।