गौहर खान और संध्या मृदुल ने की शांति की बात, ट्रोलर्स ने कहा पाकिस्तानी एजेंट
मंगलवार को भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद सभी देशवासियों ने एक सुर में वायुसेना की तारीफ की। इसके बाद बुधवार सुबह पाकिस्तान की ओर से भी भारतीय सीमा के अंदर हमला किया गया जिसका भारत ने फिर से मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद दोनों देशों में तनाव का माहौल है। सोशल मीडिया पर कई लोग पाकिस्तान से जंग की बात कह रहे हैं, वहीं कई लोग शांति की अपील कर रहे हैं। ऐसी ही एक अपील के लिए टीवी ऐक्ट्रेस गौहर खान और संध्या मृदुल ट्रोल हो गईं।
गौहर खान और संध्या दोनों ने ही ट्विटर पर हिंसा के खिलाफ बात कही थी। गौहर खान ने ट्विटर पर लिखा कि यह दुनिया खुशहाल और शांत जगह रहे जहां सभी लोग रह सकें।
#India ??❤️ ! May this world be a happy, peaceful, accepting place to be in !
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) 26 February 2019
संध्या मृदुल ने भी अपने ट्विटर पर लिखा कि साहस का जश्न मनाना एक बात है और हिंसा का जश्न मनाना दूसरी बात।
To celebrate courage is one thing. To celebrate violence. Not.
— Sandhya Mridul (@sandymridul) 26 February 2019
इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने गौहर और संध्या को ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने उन्हें पाकिस्तानी एजेंट कहा तो किसी ने उनपर सस्ता नशा करने का भी आरोप लगाया। एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि कोई इस देश को इन बुद्धिजीवियों से बचाओ।
गौहर खान ने इन ट्रोल्स का कोई जवाब नहीं दिया वहीं संध्या ने इन्हें आड़े हाथों लिया। संध्या ने कई ट्रोल्स पर प्रतिक्रिया दी और उन्का रिप्लाई किया।
bhavtarini.com@gmail.com 
