घर पर छुट्टी मनाने पहुंचे पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, मचा हड़ंकप

घर पर छुट्टी मनाने पहुंचे पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, मचा हड़ंकप

मुरैना
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक आरक्षक ने आज रविवार सुबह खुद को गोली मार ली। घटना के बाद आरक्षक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से उसे ग्वालियर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक नितिन कुमार जखौन रीवा में पदस्थ है और छुट्टियों में घर आया हुआ था। आरक्षक ने गोली क्यों मारी इसका अभी खुलासा नही हो पाया है।वही घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, आज रविवार सुबह करीब आठ बजे जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आरक्षक नितिन कुमार ने खुद को गोली मार ली। आरक्षक नितिन कुमार रीवा जिले में पदस्थ हैं। आरक्षक नितिन कुमार छुट्टियों पर घर आया हुआ था। गंभीर स्थिति में नितिन कुमार को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।हालांकि अभी तक पता नही चल पाया है कि आरक्षक ने पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की कोशिश की है या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बता दे कि पुलिस महकमे में अत्यधिक काम की वजह से पुलिसकर्मियों में तनाव और अवसाद एक बड़ी समस्या बन गई है। आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे है। हालांकि इसके लिए सरकार ने प्रदेश में पुलिसकर्मियों को एक दिन छुट्टी देने नियम बनाया है बावजूद इसके वह सार्थक होता हुआ नजर नही आ रहा।