चालक-परिचालकों ने शुरु किया अनिश्चिलकालीन धरना
खरगोन
लॉकडाउन से अब तक बेरोजगार हो गए चालक, परिचालको को शासन द्वारा राहत प्रदान करने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से बस स्टेंड परिसर में धरना दे रहे चालक.परिचालक व हेल्परों ने शासन. प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर अब अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया है। इसकी सूचना उन्होंने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन के जरिये प्रशासन को दी।
चालक. परिचालक सामाजिक कल्याण संघ अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि वे जनता कफ्र्यू 22 मार्च से बसों का संचालन बंद है। लॉकडाउन के बाद अनलॉक में सभी दुकानें व अन्य गतिविधियां शुरू हो गई है, लेकिन बसों का टैक्स माफ नहीं करने और कर्मियों को राहत नहीं मिलने पर अब भी बस सेवाएं बंद हैं। संघ द्वारा पूर्व में शासन.प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर लॉकडाउन के दौरान ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने वाले कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित किए जाने, तीन माह के दौरान प्रति माह 7500 रुपये और खाद्य सामग्री देने की मांग की जा रही है, जो अब तक पूरी नहीं हुई है। इसको लेकर आज से अनिश्चिलकालीन धरना.प्रदर्शन शुरू किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि शासन अब भी उनकी सुध नहीं लेता है तो वे बसें शुरु होने पर भी मांग पूरी होने तक काम पर नहीं लौटेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
