चीन की सीमा से सटा है यह देश, लेकिन फिर भी कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत
हनोई
वियतनाम में कोविड-19 महामारी से संक्रमण के कुल 270 मामले आए सामने आए हैं और इनमें 220 अब ठीक हो चुके हैं। यह इकलौता ऐसा देश है जहां चीन के साथ सीमा जुड़ी होने के बावजूद एक भी मौत नहीं हुई है। हालांकि, 50 मरीज अभी गंभीर अवस्था में हैं। ऐसे में पूरी दुनिया में वियतनाम मॉडल एक श्रेष्ठ उदाहरण बन सकता है।
वियतनाम की सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग का हर संभव उपाय और हथियार का इस्तेमाल किया। 9.6 करोड़ आबादी वाले वियतनाम की रणनीति अन्य देशों से अलग थी। यहां न तो महंगी जांच प्रक्रिया को अपनाया गया और न ही सख्त लॉकडाउन लागू किया। अब यहां पाबंदियां हटाई जा रही हैं और स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश दिए गए हैं।
वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस ने कहर मचा रखा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया में मरने वालों की संख्या दो लाख से ज्यादा हो गई है जिनमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं। वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में से एक चौथाई लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। इसके अलावा संक्रमण के एक तिहाई से अधिक मामले भी अमेरिका में सामने आए हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अभी तक दुनियाभर में 203,272 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

bhavtarini.com@gmail.com 
