चुनाव लड़ने के लिए करेंगे दूसरी शादी, पंचायत में हुआ फैसला
हापुड़
आरक्षण सूची जारी होते ही हापुड़ जिले के 273 गांवों समते क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वार्ड के संभावित दावेदारों की सियासी तस्वीर ही बदल गई। यूपी पंचायत चुनाव मेंं ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण सूची जारी कर दी गई। एक गांव में पंचायत का आयोजन कर पांच साल से गांव की सेवा करने वाले को दूसरी शादी करने का फैसला कर दिया गया।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गांव बदरखा की आबादी करीब 15 हजार के आसपास होगी। यह गांव आज तक पिछडे वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हो पाया है। पिछली बार यह महिला के लिए आरक्षित था। जिसके चलते पांच साल से इस गांव में सामान्य से कई युवा नेता मेहनत कर रहे थे। परंतु इस बार आरक्षण में यह गांव बीसी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जिसके बाद सामान्य के सियासी नेताओं के होश उड़ गए। मंगलवार की सुबह सूची जारी होने के बाद एक खानदान के सैकड़ों लोगों की पंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें पांच साल से मेहनत कर रहे ताहिर का दूसरा निकाह कराने का फैसला लिया गया है। ताहिर ने हिन्दुस्तान को बताया कि गांव से ही उसका दूसरे निकाह के लिए पंचायत ने फैसला किया है। जिसमें पत्नी ने भी मंजूरी दे दी है।
कई गांव की बदली सियासी तस्वीर :
273 ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई। जबकि जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड की सूची देर शाम तक जारी हो पाई। ग्राम पंचायतों की सूची जारी होने पर जिले के कई गांवों की सियासी तस्वीर ही बदल गई है। जो गांव 1995 से आज तक 26 साल से आरक्षित नहीं हो पाए थे। उनके आरक्षित होने से सियासी दिग्गजों के होश उड़ गए। ऐसे भी गांव हैं जहां पर ज्यादा परिवार तथा आबादी एससी और बीसी की न होने के बाद उनको आरक्षित किया गया है। वहां पर गांव की सरकार पर आजादी के बाद से अपना हुकुमरान चलाते आ रहे परिवारों के चेहरे उतर गए हैं।
bhavtarini.com@gmail.com

