चोरी के पैसों से बनाया था आलिशान बंगला, 10 मिनट में ही देता था वारदात को अंजाम
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने का दावा गुरुवार को किया. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी शातिराना तरीके से घटना को अंजाम देता था. आरोपी सिर्फ दस मिनट में ही चोरी की बड़ी से बड़ी वारदातों को अंजाम दे देता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में आरोपी ने पिछले एक साल में हुई दर्जनभर चोरियों की घटना को अंजाम देना कबूल किया है.
रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युसूफ खान हेलमेट पहनकर चोरी की घटना को अंजाम देता था. चोरी के पैसों से ही उसे आलीशान बंगला बना लिया था. तीन साल पहले भी चोरी के केस में आरोपी जेल जा चुका है. आरोपी के पास से पुलिस ने 5 लाख 70 हजार रुपये जब्त कर लिए हैं.
आरोपी रायपुर की कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी बिना नंबर की बाइक में हेलमेट पहनकर घटना को अंजाम देता था. इसके चलते उसे ट्रेस करने में भी पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है.
bhavtarini.com@gmail.com 