जशपुर जिले में अब तक 359 प्रतिशत औसत वर्षा दर्ज
जशपुरनगर
जिले में औसत वर्षा की तुलना में अब तक 359.9 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून से 18 जुलाई तक 403 मिलीमीटर वर्षा हुई है। सर्वाधिक वर्षा 607.8 मिमी. कुनकुरी तहसील में हुई है। जशपुर तहसील में 415.1 मिलीमीटर, मनोरा में 353, दुलदुला में 475.6, फरसाबहार में 253.2, बगीचा में 373, कांसाबेल में 382.8 और पत्थलगांव में 363.2, मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1121.7 मिमी. है।
bhavtarini.com@gmail.com 
