डार्क स्किन हो जाएगी दूध जैसी गोरी, लगाएं जीरे से बना स्क्रब
हमारे घरों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाला जीरा स्क्रब के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। जी हां, चेहरे से डेड स्किन हटाने के लिए आप इससे स्क्रब बना सकती हैं। इस मसाले में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन को रिपेयर करने और उसे जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।
जीरे में मौजूद आवश्यक तेल त्वचा को टोन करता है और रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है। जीरे का एंटी-फंगल गुण आपकी त्वचा को किसी भी बैक्टीरियल, फंगल या माइक्रोबियल संक्रमण से बचाता है। जीरे से बना फेस स्क्रब चेहरे की रंगत को निखारता है और आपकी त्वचा में चमक बनाए रखता है। सबसे अच्छा यह है कि आप इसे अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार बना सकती हैं। यदि आपकी स्किन पर मुंहासे हैं तो स्क्रब बनाते वक्त इसमें टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 