डेढ़ फुट का रेड कॉर्पेट वेलकम...क्या इसलिए गई मलीहा लोधी की कुर्सी?, UN में मिशन कश्मीर फेल
नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान को दुनिया के हर मंच पर मुंह की खानी पड़ी है. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को बुरी हार का सामना करना पड़ा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खोल दी. इन्हीं सबकुछ से बैकफुट पर पहुंचे इमरान खान ने अब एक्शन लिया है, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी को UNGA खत्म होते ही हटा दिया गया.
मलीहा लोधी की अगुवाई में पाकिस्तान को UN के मंच पर काफी कुछ झेलना पड़ा, जिसकी वजह से ये एक्शन हुआ है. जानें बीते दिनों मलीहा लोधी की अगुवाई में ऐसा क्या हुआ कि इमरान खान ने उन्हें हटा ही दिया...
मिशन कश्मीर फेल
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जम्मू-कश्मीर के मसले को अपनी कूटनीति से जीत लिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लगातार दुनियाभर के नेताओं से मुलाकात की और यही कारण रहा कि दुनिया के कई बड़े देश कश्मीर के मसले पर भारत के साथ रहे. इसी मुद्दे पर पाकिस्तान पीछे रहा, इमरान खान का भड़काऊ भाषण भी किसी काम नहीं आया और कूटनीतिक तौर पर भी पाकिस्तान पिछड़ गया.
इमरान का डेढ़ फुट का रेड कार्पेट
इमरान खान जब अमेरिका पहुंचे तो उनका स्वागत मलीहा लोधी की अगुवाई में ही हुआ. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा इमरान खान के स्वागत में बिछा छोटा सा रेड कार्पेट. इस तस्वीर को पाकिस्तानियों ने ही सोशल मीडिया पर वायरल किया और इमरान खान को खरी खोटी सुनाई. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अमेरिका पहुंचे तो उनका शानदार स्वागत हुआ, रेड कार्पेट-अमेरिकन डिप्लोमेट उनके स्वागत में जुटे हुए थे. लेकिन मलीहा लोधी की अगुवाई में हुआ इमरान खान का स्वागत किसी काम नहीं आया.
bhavtarini.com@gmail.com 