डॉ. ए.जी.जे. अब्दूल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत मॉनिटरिंग 15 सितम्बर तक होगी

रायपुर 

डॉ. ए.पी.जे. अब्दूल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत चतुर्थ एवं अंतिम वर्ष 2018-19 की प्रथम अकादमिक मॉनिटरिंग अब 15 सितम्बर तक होगी। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से कल 31 अगस्त को जारी कर दी गई है।
    स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य की शालाओं की अकादमिक मॉनिटरिंग 16 अगस्त से 31 अगस्त तक की जानी थी, किन्तु प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में भारी वर्षा एवं अन्य कारणों से शालाओं की अकादमिक मॉनिटरिंग का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से मॉनिटरिंग तिथि 31 अगस्त 2018 से बढ़ाकर 15 सितम्बर तक की गयी है। इस निर्धारित अवधि तक सभी अधिकारियों को उनकों प्रदत्त स्कूलों का अवलोकन कर उसकी ऑनलाईन रिपोर्टिंग भी किया जाना है।