तेज रफ्तार शताब्दी बस उरई हाईवे पर पलटी, 15 सवारियां घायल
उरई
पुणे से गोरखपुर जा रही शताब्दी बस शुक्रवार देर रात उरई हाईवे के गोविंदरम होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 15 सवारियां घायल हो गईं। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल पहुंचाया। बस में करीब 60 सवारियां थीं।
शुक्रवार देर रात को पुणे से गोरखपुर जा रही शताब्दी बस जब उरई हाईवे के गोविंदरम होटल के पास से गुजर रही थी, बेकाबू होकर खंती में जाकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
bhavtarini.com@gmail.com 
