'द स्काई इज़ पिंक' में प्रियंका, फरहान और जायरा वसीम का फर्स्ट लुक

'द स्काई इज़ पिंक' में प्रियंका, फरहान और जायरा वसीम का फर्स्ट लुक

आजकल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि इतनी व्यस्तता के बीच भी उन्होंने अपने काम के साथ कोई समझौता नहीं किया है। प्रियंका आजकल अपनी अगली हिंदी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम काम कर रहे हैं।

'द स्काई इज़ पिंक' मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी और उनके पैरंट्स की कहानी पर आधारित बायॉग्रफिकल ड्रामा है जिसका डायरेक्शन शोनाली बोस कर रही हैं। बता दें कि 13 साल की उम्र में यह पता चला था कि आयशा को पल्मोनरी फ्राइब्रोसिस है। इसके बाद उन्होंने अपनी स्ट्रगल के ऊपर एक किताब लिखी थी और केवल 18 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।
फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए जायरा वसीम ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में फरहान और प्रियंका तो सामान्य लिक में दिख रही हैं लेकिन जायरा काफी घुंघराले बालों में नजर आ रही हैं।