दंतेवाड़ा में थमा प्रचार अभियान, मतदान 23 को

दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार शनिवार दोपहर 3 बजे बंद हो गया। अब प्रत्याशी व कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से चुनाव प्रचार करेंगे। आज अंतिम दिन सभी पार्टियों ने प्रचार के लिए जोर लगा दिया। पोलिंग बूथ व पर्ची पर भी कार्यालयों में मंथन चल रहा है।
सोमवार 23 सिंतबर को मतदान होगा। सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोट किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान से 48 घंटे पूर्व सार्वजनिक तौर पर चुनाव प्रचार प्रतिबंधित किया गया है। राजनीतिक दलों कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, भाकपा, आम आदमी पार्टी, निर्दलीय प्रत्याशी सभी ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया। भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रचार की कमान संभाली। इस उपचुनाव में 9 उम्मीदवार मैदान में हंै-एनसीपी से अजय नाग, भाजपा से ओजस्वी भीमा मंडावी, कांग्रेस से देवती कर्मा, सीपीआई से भीमसेन मंडावी, छजकां से सुजीत कर्मा, बीएसपी से हेमंत पोयाम, आम आदमी पार्टी से बल्लूराम भवानी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से योगेश मरकाम, वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार सुदरू राम कुंजाम मैदान।