दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़े गांधी वॉक में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया

दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़े गांधी वॉक में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया

 
जोहानिसबर्ग 

दक्षिण अफ्रीका के लेनासिया में चंदा जुटाने के सबसे बड़े वार्षिक कार्यक्रम गांधी वॉक के 34वें संस्करण में 5 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा  लिया। यहां से 30 किलोमीटर दूर लेनासिया में गांधी हॉल की लागत का भुगतान करने में मदद करने के लिए मुख्य रूप से गांधीवॉक शुरू किया गया था, जो सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। 

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लंबे समय से जुटाई जा रही यह धनराशि कई धर्मार्थ और सामुदायिक संगठनों को दी जाती है, जिनमें निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर अनाथों और बुजुर्गों की देखभाल तक शामिल है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों में गुआटेंग के प्रीमियर डेविड मखुरा, राष्ट्रीय पर्यटन मंत्री डेरेक हानेकोम के अलावा भारतीय वाणिज्य दूत के जे श्रीनिवासन प्रमुख हैं। 

गुआटेंग के प्रीमियर डेविड मखुरा ने कहा, इस साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है और इस मौके पर भी बापू की जन्मतिथि पर भी दक्षिण अफ्रीका में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के जरिए जो धनराशि जुटाई जाएगी उसका प्रयोग कई लोककल्याणकारी कार्यों में किया जाएगा। अनाथ आश्रमों और बुजुर्गों के लिए इस राशि का प्रयोग किया जाएगा। 

कार्यक्रम में हिस्सा लेनेवाले सैमी नायडू ने कहा कि गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। नायडू ने गांधी के पुस्तकों की 10 हजार प्रतियां लोगों के बीच वितरित करने का भी ऐलान किया।