दर्द से परेशान हैं Bigg Boss 11 कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, तुरंत करानी होगी सर्जरी

दर्द से परेशान हैं Bigg Boss 11 कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, तुरंत करानी होगी सर्जरी

Bigg Boss 11 से चर्चा में आने वाले ऐक्टर प्रियांक शर्मा अपने वर्क कमिटमेंट्स के साथ काफी बिजी हैं। बीते कुछ महीनों से वह काफी दर्द झेल रहे हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए ऑपरेशन करवाने जा रहे हैं।

दरअसल प्रियांक की जांघ में एक हड्डी अलग से उभर आने से उन्हें काफी दिनों से भयंकर दर्द हो रहा था। उन्होंने बताया, 'मेरी दाईं जांघ में एक एक्स्ट्रा हड्डी डिटेक्ट हुई थी।

इस कंडिशन को एक्जोस्टोसिस कहते हैं और यह बढ़ती जा रही है। डॉक्टर्स ने इसे सर्जरी करके हटाने की सलाह दी है। इस हड्डी से काफी दिक्कत हो रही है। यह काफी दर्दनाक है।'

बता दें कि प्रियांक को यह दिक्कत अक्टूबर से है लेकिन वर्क कमिटमेंट्स के चलते वह इसका इलाज नहीं करवाए थे। वह बताते हैं, 'दर्द असहनीय हो गया है इसीलिए मैंने इसका तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया है।'