दिग्गी के लिए साधु-संतो का रोड शो, कांग्रेस के झंडे के साथ आया भगवा 

दिग्गी के लिए साधु-संतो का रोड शो, कांग्रेस के झंडे के साथ आया भगवा 

भोपाल 
हिंदुत्व की प्रयोगशाला  में तबदील होती भोपाल की चुनावी बिसात में संभवत: यह पहला मौक होगा जब कांग्रेस का झंडा और 13 अखाड़ों का भगवा झंडा एक साथ चुनाव प्रचाार में लहराया। शहर में आज दिग्विजय सिंह के पक्ष में कम्प्यूटर बाबा के नेतृत्व में सैकड़ों साधु-संतों ने पुराने शहर में रोड शो किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह भी इसमें शामिल हुए। इससे पहले साधु-संतों ने इसी चुनाव में लखनऊ में कांग्रेस के पक्ष में रोड शो किया था। 

आज पुराना भोपाल कांग्रेस के पक्ष में भगवा मय दिखा। सैकड़ो साधु-संत हाथों में भगवा झंडा और कांग्रेस का झंडा लिए दिग्विजय सिंह के लिए भोपाल की जनता से वोट मांगने सड़क पर उतरे। रोड शो सुबह करीब साढेÞ नौ बजे कर्फ्यू वाली माता मंदिर से शुरू हुआ। साधु-संतों ने पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे यहां से जो चौक बाजार, जुमेराती होते हुए नादरा बस स्टेंड पहुंचे। इस दौरान दिग्विजय सिंह भी साधु-संतों के साथ में नजर आए। 

रोड शो पुरी तरह से भगवा मय था। इसमें कई साधु-संत कांग्रेस का झंडा भी हाथ में लेकर चल रहे थे। इस दौरान रास्ते पर जय-जय श्रीराम, हर-हर महादेव के साथ ही नर्मदे हर के जयघोष लग रहे थे। 

साधु-संतो के इस रोड शो का स्वागत कई जगहों पर मुस्लिमों ने भी किया। रोड शो में कांग्रेस नेता नासिर इस्लाम भी कम्प्यूटर बाबा के साथ चल रहे थे। जगह-जगह पर मुस्लिमों ने स्वागत द्वार भी बनाए थे।