दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISJK के 2 आतंकी किए गिरफ्तार
नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने आतंकियों की बड़ी साजिश को आज नाकाम कर दिया। दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने आज लाल किले के पास से खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आतंकियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि आतंकी दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में खूफिया एजेंसियों ने देश में आतंकी गतिविधियों को लेकर गृह मंत्रालय और पुलिस को अलर्ट जारी किया था। 15 अगस्त पर आतंकियों द्वारा किसी तरह की घटना को अंजाम देने की संभावना को देखते हुए भी राजधानी में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
bhavtarini.com@gmail.com

