दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने बताया करिश्माई एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी

राजनांदगांव
आकाशवाणी के माध्यम से आज रविवार 9 सितम्बर को प्रसारित की गई मासिक रेडियोवार्ता  ‘रमन के गोठ’ कार्यक्रम की 37वीं की मुख्यरूप से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी पर केन्द्रित रही। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अत्यंत करिश्माई एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि मैं ही नहीं बल्कि सार्वजनिक जीवन में आने वाले और विशेष करके राजनीति में आने वाले लोगों का अटल जैसे बनने का सपना होता था। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह प्रदेश की जनता से वार्तालाप शैली में सीधे संवाद करने के उद्देश्य से माह के प्रत्येक दूसरे रविवार को आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित की जाने वाली मासिक रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की जनता से आज लगातार ३७ बार मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025 तक के छŸाीसगढ़ के निर्माण के योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2050 तक छŸाीसगढ़ एक स्मार्ट, हरित राज्य होगा, जहां प्रत्येक नागरिक सशक्त, समृद्ध और खुशहाल होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 में अपने रजत जयंती वर्ष में कैसा होगा, इसके लिए हमने कुछ लक्ष्य निर्धारित किए है और कुछ कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने अटल दृष्टिपत्र बनाने की शुरूआत की है, जिसे नवा छŸाीसगढ़ 2025 कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने आज अपने प्रसारण में अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के अलावा उनके राजनीतिक सफर, राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदानों से सहित उनके व्यक्तित्व के विविध पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अप्रीतिम प्रतिभा संपन्न एवं बहुआयामी व्यक्तिव के धनी बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने दलगत राजनीति से दूर राष्ट्रिय हितों के लिए एकजुटता से आपने यह साबित कर दिया कि राष्ट्र सर्वाेपरि है। इस तरह से समरसता और समन्वय की राजनीति के नये युग का सूत्रपात भी अटल जी ने किया। उन्होंने कहा कि दूनिया के सामने भारत की छवी, एक सशक्त देश के रूप में स्थापित करने में भी अटल जी का योगदान अमूल्य है। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने अटल जी के कार्यकाल में शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, नेशनल हाईवे डेव्हलपमेंट प्रोजेक्ट, स्वर्णीम चतुर्भुज राष्ट्रीय राजमार्ग योजना आदि योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने अटल जी के साथ काम करने का अपना अनुभव तथा उनसे मिले आशीर्वाद पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में जीत के साथ मुझे लोकसभा की सदस्यता मिली और अटल जी ने अपने मंत्रीमंडल में जगह दी। उन्होंने कहा कि वे जिनके सपना देखा करते थे उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिलने से बड़ी बात कोई नहीं हो सकती है। मुख्यमंत्री ने छŸाीसगढ़ राज्य के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेयी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी ने छŸाीसगढ़ की जनता से अपना वादा निभाते हुए राज्य बनाया और छŸाीसगढ़ वासियों को अपना भाग्य विधाता बना दिया। उन्होंने मुझे केन्द्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारी निभाना सिखाया। डॉ. सिंह ने कहा कि राजनीतिक सफर में मेरा कुछ नहीं है सब कुछ अटल जी की देन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छŸाीसगढ़ राज्य आज विकास की जिस ऊंचाईयों पर पहुंचा है, वह सब कुछ अटल जी की देन है और आगे भी हम उनके सपनों को साकार करेंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि छŸाीसगढ़ राज्य के निर्माण में अटल जी के योगदानों एवं छŸाीसगढ़ राज्य को मिले उनसे भरपूर आशीर्वाद के कारण हमने विकास यात्रा की दूसरे चरण को अटल विकास यात्रा का नाम दिया है। हमने ऐसे अनेक ऐसे निर्णय लिए है जिनसे अटल जी का नाम पीढ़ियों-पीढ़ियों तक चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि छŸाीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर का नामकरण अटल नगर कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने वहां स्थित सेन्ट्रल पार्क, बिलासपुर विश्वविद्यालय, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज, मड़वाताप बिजली परियोजना और रायपुर शहर का एक्सप्रेस-वे सहित स्वर्गीय वाजपेयी के नाम से किए गए अनेक योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने आज अपने प्रसारण में छŸाीसगढ़ राज्य निर्माण के 18वें वर्ष पूरा होने पर राज्य में हुए विकास कार्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने ‘अटल दृष्टि’ पत्र के बारे में óोंताओं को विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सिंह ने कहा कि विगत 15 वर्षों में छŸाीसगढ़ ने पिछडेप़न का चोला उतार फंेक दिया है और विकसित राज्य के दौर में मजबूत कदमों से शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ प्रदेश वासियों को ही नहीं देश और दूनिया को भी छŸाीसगढ़ से बड़ी उम्मीदंे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक जीएसडीपी दोगुना हो जायेगा। डॉ. सिंह ने कहा कि हम ऐसे तरीके अपनाएंगे जिससे मानवीय श्रम और प्रौद्योगिकी के संगम से हर व्यक्ति को गरिमा पूर्ण जीवन मिल सके। मुख्यमंत्री ने आज अपने प्रसारण में छŸाीसगढ़ राज्य के लिए निर्धारित किए गए अपने भावी कार्ययोजना एवं राज्य में हुए विकास कार्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी। नगर निगम राजनांदगांव के सभाकक्ष में आज नगर निगम के सभापति श्री शिव वर्मा, एमआईसी मेम्बर श्री देवशरण सेन, बलवंत साव, सुनील साहू सहित पार्षद सर्वश्री देवेश देवांगन, कुलभूषण पाण्डे, पुरूषोŸाम पटेल, गप्पू सोनकर, श्रीमती सुनीता साहू के अलावा नामांकित पार्षद श्री रमेश नारायणी सहित अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने ‘रमन  के गोठ’ सुनकर सराहना व्यक्त की।