नए अंदाज में सपना चौधरी ने मचाई धूम, 3 मिलियन लोगों ने देखा ये वीडियो

रोहतक 
करोड़ों दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी का नाम सुनते ही सबके मन में उनके एक से बढ़कर एक गाने घूमने लगते है। इस बार सपना ने अपने दर्शकों के मन में एक अलग जगह बना ली है। जी हां, हाल ही में उनका एक ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब पर जारी किया गया है।

जिसे सिर्फ 5 दिनों में 29 लाख से भी ज्यादा लोग द्ख चूके है। गाने के बोल है  'यार तेरा चेतक पे चाले तने चसका रेड फरारी का'। बिग बॉस में जाने के बाद से वैसे ही सपना चौधरी की फैंस फोलोविंग बढ़ गई है।

वहीं अपने डांस के लटके झटके से वह हर किसी की मन मोह लेती है। ये गाना तो पहले ही आ चूका है लेकिन इसका अब ऑफिशियल वीडियो जारी किया गया है। जिसने यूट्यूब पर आते ही ताबड़तोड़ व्यूज़ कलेक्ट करना शुरू कर दिया है। बता दें, सपना हरियाणा की एक ऐसी कलाकार हैं जिन्हें देशभर के लोग प्यार करते हैं।