नरेंद्र सिंह सलूजा ने बोला भाजपा पर हमला
भोपाल
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सिंह सलूजा ने आज मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फिर से हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में हाल ही में प्रकाश में आयी घटनाओं से साफ है कि राज्य में कानून व्यवस्था को चुनौती कौन दे रहा है। सलूजा ने एक ट््वीट में कहा कि मंदसौर में प्रहलाद बंधवार हत्याकांड, रतलाम जिला हत्याकांड, बडवानी जिले में भाजपा नेता मनोज ठाकरे की हत्या, भाजपा की बैठक में चाकू लहराने की घटना और अब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के भाई की गाड़ी से चोरी की लकड़ी जब्त होने की घटना सामने आयी हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में कानून व्यवस्था को निरंतर चुनौती कौन दे रहा है।
bhavtarini.com@gmail.com 