नेहरू की वजह से 'चायवाला' बन सका PM: शशि थरूर

नेहरू की वजह से 'चायवाला' बन सका PM: शशि थरूर

 
नई दिल्ली

हमेशा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। थरूर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की वजह से ही आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सका है। थरूर ने यह बयान पंडित नेहरू पर लिखी अपनी किताब 'नेहरू : दि इन्वेंशन ऑफ इंडिया' के पुनर्विमोचन के मौके पर मौके पर दिया।
 
इस किताब की लॉन्चिंग के मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान शशि थरुर ने सत्ता पक्ष पर हमला बोला और देश में लोकतंत्र की जड़े मजबूत करने के लिए पंडित नेहरु के योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए शशि थरुर ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि पंडित नेहरु ने अपनी बेटी (इंदिरा गांधी) को अपना उत्तराधिकारी बनाने की कोशिश की। लेकिन आरोप बेबुनियाद और फर्जी हैं। थरुर ने कहा कि पंडित नेहरु ने देश में लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। थरूर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की वजह से ही आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सका है।

 थरूर ने कहा कि हमने देखा है कि किस तरह से सुनियोजित और प्रायोजित तरीके से सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म से जवाहर लाल नेहरू पर आक्षेप किया जा रहा है। आखिर कुछ लोग उनके महान योगदान को कैसे भूल सकते हैं।