पंचायत चुनाव में जीत पर CM योगी ने दी बधाई, कहा हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

पंचायत चुनाव में जीत पर CM योगी ने दी बधाई, कहा हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जीत से गदगद सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी 2022 का चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी, हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे ।  

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था की ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में विकास के महत्वपूर्ण कार्य संचालित होते हैं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्षों से पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने पद के दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान की सीधी मदद करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्त्रस्मों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने इन समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कोरोना कालखंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में स्थानीय प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए मानवता की सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया है।