पति के सामने महिला के साथ युवक ने किया रेप
![पति के सामने महिला के साथ युवक ने किया रेप](https://bhavtarini.com/uploads/images/2018/12/woman-3.jpg)
हाथरस
उत्तर प्रदेश के हाथरस से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने चाकू की नोक पर महिला के साथ उसके पति के सामने रेप किया। इतना ही नहीं युवक ने विरोध करने पर महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मामला थाना सहपऊ क्षेत्र के एक गांव का है। यहां मध्यप्रदेश की रहने वाली महिला अपने पति के साथ बेटी से मिलने उसके ससुराल के लिए निकली थी। वहीं रात होने पर पड़ोसी गांव नगला ब्राह्मण का आरोपी युवक अकबर उन्हें सहानुभूति दर्शाकर रात में रुकने की कहकर अपने घर ले आया। जहां उसने चाकू की नोक पर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
महिला की मानें तो आरोपी ने चाकू रखकर उसके पति को दबा दिया और उसके सामने ही उसके साथ गलत काम किया। एसपी ने बताया है कि वारदात में पकडे गए अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।